Showing posts with label india and congress party. Show all posts
Showing posts with label india and congress party. Show all posts

Thursday, September 2, 2010

भ्रष्टाचार,लूट,भूखमरी,अराजकता और सरकारी खजाना कांग्रेस पार्टी के बाप क़ी जागीर के सहारे एक बार फिर सोनिया गाँधी बनेगी कांग्रेस अध्यक्षा ...

सोनिया गाँधी के सत्ता और साधन युक्त भारत..

आम लोगों का सत्ता और साधन विहीन भारत ...


पिता (राजीव गाँधी) बोफोर्स घोटाले,भोपाल गैस हादसे के आरोपी एंडरसन को सरकारी मेहमान क़ी तरह देश से बाहर भेजने में सहयोग देने का आरोपी तथा पहलीबार यह कहने वाला क़ी देश के विकाश का पैसा गरीबों तक एक रूपये का 85 पैसा भी नहीं पहुँचता है का प्रवर्तक और कांग्रेस पार्टी उस वक्तव्य को जमीनी स्तर पर लागू करने में सबसे आगे ,राजीव गाँधी के  इस वक्तव्य के बाद देश क़ी नीतियाँ उसी तरह बनने लगी जिससे जन्कल्यानकारी योजनाओं का पैसा एक रूपये में से 85 पैसा नहीं बल्कि 95 पैसे तक लूटा जा सके | जबकि होना यह चाहिए था क़ी इस लूट को रोकने के ठोस उपाय,निगरानी और कार्यवाही क़ी व्यवस्था तैयार किये जाते | लेकिन जिस पार्टी क़ी नींव ही भ्रष्टाचार और लूट पर टिकी हो उस पार्टी के रहते ऐसा होना तो दूर सोचना भी अपराध है ,जो सोचेगा वो जेल क़ी हवा खायेगा ...


बेटा राहुल गाँधी जिसे दिल्ली में खुलेआम आम लोगों पे अत्याचार और अन्याय तथा कोमनवेल्थ के नाम पर भ्रष्टाचार का नंगा खेल नहीं दीखता है लेकिन उड़ीसा में आदिवासियों का दर्द दीखता है और वहाँ ढोंग रचाने तुरंत पहुँच जाता है लेकिन भ्रष्टाचार महंगाई,सड़ते अनाज,न्याय का गिरता स्तर और कुव्यवस्था को रोकने व सुधारने का एक भी प्रयास इस ढोंगी और जबरदस्ती इस देश पर थोपे जाने वाले युवराज के तरफ से असल में होता कभी नहीं दिखा ,अगर किसी को दिखा हो तो इस ब्लॉग पर जरूर लिखें...


अब बात इस देश को दुर्भाग्य से मिले और भ्रष्टाचार क़ी आवारा पूँजी से जमें महारानी सोनिया गाँधी क़ी ,इस महारानी के हाथ में जब से इस देश क़ी कमान आई है इस देश में कानून और व्यवस्था नाम क़ी चीज ख़त्म सी हो गयी है,सत्य बोलने वाले और न्याय के लिए लड़ने वालों को ह़र जगह प्रतारित किया जाने लगा है ,भ्रष्टाचारियों क़ी मौज है ,उद्योग पतियों के ऊपर सरकार और सामाजिक सरोकार जैसा कोई नियंत्रण जैसे ख़त्म सी हो गयी है ,शरद पवार जैसे भ्रष्ट मंत्री पूरे देश को उसके थाली से दो वक्त क़ी रोटी छिनकर भ्रष्टाचार क़ी जय हो का पाठ पढ़ा रहें हैं जिससे देश क़ी गरीब जनता ही नहीं बल्कि ह़र व्यक्ति का जीवन नरक समान बनता जा रहा है ,देश में अनुशासन,निगरानी व कार्यवाही क़ी व्यवस्था खत्म हो गयी है ,देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे पदों क़ी मर्यादा को भी इस महारानी के अपने स्वार्थ और सत्ता सुख भोगने क़ी चाह क़ी वजह से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई शायद ही कभी हो पाये |




इस देश के सच्चे,अच्छे,इमानदार और देशभक्त नागरिकों के लिए दुःख और शर्म क़ी बात यह है क़ी इस स्वयंभू महारानी क़ी ताजपोशी एकबार फिर होने वाली है | यही है इस देश का दुर्भाग्य क़ी श्री  हरी प्रसाद जैसा इमानदार नागरिक जेल में और भ्रष्टाचार क़ी रक्षक इस देश क़ी महारानी ..पूरा विश्व देख रहा है इस परिवार का अपने हितों के लिए सत्ता का सदुपयोग और इस देश क़ी जनता के हितों के लिए आपराधिक स्तर पर दुरूपयोग ...शायद अब कोई दैविक चमत्कार ही इस परिवार से इस देश और समाज को बचा सके..लेकिन मुझे समय के न्याय पे पूरा भरोसा है,क्या आपको भी है...?




सभी चित्र गूगल से साभार प्रकाशित है ...